Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के पार

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फ़ैल रहा है. भारत में कोविड19 के मरीजों की संख्या 2000 को पार कर गई है, जबकि अब तक 58 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं पिछले 24 घंटे के अंदर ही भारत में कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है और करीब 300 नए केस सामने आए हैं. तेजी से बढ़ते कोरोना संकट को लेकर पूरा देश चिंतित है. कोरोना महामारी के बढ़ते संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे. इस दौरान राज्यों की ओर से कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी.

इसके साथ ही पीएम मोदी राज्यों को कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में बताएंगे. इससे पहले पीएम मोदी कई सेक्टर के लोगों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा कर चुके हैं देश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 को पार कर गई है, जबकि 58 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर ही सात लोगों की मौत हुई है और करीब 300 नए केस सामने आए हैं. तेजी से बढ़ते कोरोना संकट को लेकर पूरा देश चिंतित है. कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर आम लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के टिप्स दिए थे.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं. ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं. कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद सालों से कर रहा हूं. जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना पीएम ने कहा है कि लोग अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर किसी भी बीमारी से बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर को शर्म सार करने वाली खबर। ……
Next: दुनियाभर में कोरोना से 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.