Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तब्लीगी जमात के लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ की बदसलूकी
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

तब्लीगी जमात के लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ की बदसलूकी

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

निजामुद्दीन पश्चिम के तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों ने पहले ही देश में हडकंप मचाया हुआ है. वहीं अब इससे जुड़ी एक खबर परेशान कर सकती है. तब्लीगी जमात के लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं क्वॉरन्टीन किए गए तब्लीगी जमात के लोगों पर आरोप है कि इन्होंने दिल्ली के तुगलकाबाद क्वारंटीन सेंटर में मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी की है. इतना ही नहीं रेलवे के प्रवक्ता ने यहां तक कहा कि इन्होंने इनकी तीमारदारी में लगे स्टाफ पर थूक भी फेंका.

रेलवे ने अपने तुगलकाबाद स्टेशन के पास एक क्वॉरन्टीन सेंटर बनाया है जिसमें 167 तब्लीगी जमात के लोगों को रखा गया है. रिपोर्ट मिली है कि ये लोग मेडिकल और प्रबंधन अधिकारियों के साथ सहयोग भी नहीं कर रहे हैं. बुधवार को इन लोगों ने हंगामा भी किया और इसके साथ ही आरोप है कि इन लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी की, उन्हें गालियां दी और उनके चेहरे पर थूका बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में हुए तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल कई लोग कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही कई लोगों को क्वॉरन्टीन किया गया है. देश में लॉकडाउन के बावजूद मरकज में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे और इनमें विदेश से आए जमाती भी शामिल थे जिनमें से कुछ के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद मरकज में शामिल कई लोग भी इस बीमारी से संक्रमित हो गए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत
Next: पद्मश्री निर्मल सिंह की कोरोना वायरस से हुई मौत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.