Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री ने की देशवासियो से अपील। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री ने की देशवासियो से अपील। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (3)

जैसा की सभी जानते है की देश कोरोना जैसी महामारी से गुजर रहा है सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है वही एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने वीडियो संदेश के माध्‍यम से देश की जनता को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से जारी इस जंग में पूरे देश का साथ मिल रहा है. इस लड़ाई में सभी मिलकर कोरोना के संकट को चुनौती दे रहे हैं. कोरोना के संकट को भारत के लोग अपने प्रकाश की ताकत का आभास करा रहे हैं. पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग पांच अप्रैल को रात नौ बजे कुछ देर के लिए अपने घर की लाइट बुझा कर दिये जलाएं

आगे प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि हमें कोरोना वायरस से पैदा हुए अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना होगा. रविवार पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए सभी लाइटें बंद करें और मोमबत्तियां, दीये, टॉर्च या मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाएं. उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन के दौरान घर में हैं लेकिन हम अकेले नहीं है क्योंकि पूरे देश की सामूहिक ताकत हममें से प्रत्येक के साथ है.

आगे उन्होंने कहा कि लोगों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान अभूतपूर्व अनुशासन और सेवा भाव दिखाया. लॉकडाउन पर मोदी बोले कि लोगों के मन में सवाल आते होंगे कि कितने दिन ऐसे और काटने होंगे. लेकिन कोई अकेला नहीं है. सब एक दूसरा की शक्ति बढ़ा रहे. उन्होंने कहा कि जनता रूपी महाशक्ति से बातचीत करते रहना चाहिए, इससे मनोबल मिलता है, इससे मार्ग ज्यादा स्पष्ट होता है.

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान संस्कृत के श्लोक का उद्धरण करते हुए कहा, उत्साहो बलवान् आर्य, न अस्ति उत्साह परम् बलम्. स उत्साहस्य लोकेषु, न किंचित् अपि दुर्लभम्. यानि, हमारे उत्साह, हमारी आत्मा से बड़ी ताकत दुनिया में कोई दूसरी नहीं है.आपको बता दें कि पीएम मोदी ने गुरूवार को सभी राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से बातचीत की थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि पीएम मोदी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. हालांकि आज के उनके संबोधन में केवल जनता के मनोबल को ऊंचा करने का संदेश मिला.

Post navigation

Previous: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा एक्ट-2005 के तहत होगी कार्रवाई
Next: अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई छह हजार से ज्यादा मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.