Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई छह हजार से ज्यादा मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई छह हजार से ज्यादा मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (4)

कोरोना वायरस के आगे अमेरिका बेबस दिखाई दे रहा है। एक दिन में सबसे अधिक 1169 लोगों की मौत हुई है अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है और इससे अबतक दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

वहीं, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अमेरिका के अन्य गवर्नरों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें। साथ ही कुओमो ने चेताया कि उनके शहरों को भी न्यूयॉर्क जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है, जहां संक्रमण से करीब 16 हजार लोगों की जान जा सकती है महामारी पर अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में कुओमो ने गेट्स फाउंडेशन से जुडे़ एक समूह के हवाले से दर्शाए गए मौत के अनुमानों के आंकड़ों की ओर ध्यान दिलाया। इन अनुमानों के मुताबिक, महामारी के समाप्त होने तक 93000 अमेरिकियों और 16000 न्यूयॉर्क वासियों की मौत हो जाएगी।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले दस लाख से अधिक हो गये हैं, जबकि 51 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वभर के देशों द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा की गई की गणना के अनुसार, दुनियाभर के 188 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण के कम से कम 10,00,036 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 51,718 लोगों की मौत हो चुकी है।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने की देशवासियो से अपील। …..
Next: राज्यों के राज्यपाल के साथ संवाद करेंगे राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.