Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सामूहिक नमाज की सूचना पर गई पुलिस पर पथराव तीन गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

सामूहिक नमाज की सूचना पर गई पुलिस पर पथराव तीन गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉक डाउन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों से आग्रह किया था कि वह अपने अपने घरों में रहें सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन रखें. पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें. लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो अपने हित की बात को समझना ही नहीं चाहते ओर पुलिस डॉक्टरों के साथ अभद्रता मारपीट कर रहे हैं.

ऐसी एक घटना गुरुवार को अलीगढ़ में हुई जब एक मस्जिद में सामूहिक नमाज की सूचना पर पहुंची पुलिस जब लोगों को समझाने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया. इसके बाद भारी मात्रा में सीओ पंकज श्रीवास्तव मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को समझाया कि लॉक डाउन का वह पालन करें और प्रशासन लगातार उन लोगों के खाने-पीने का ध्यान रख रहा है. लेकिन अगर वह इस तरह से नियमों का पालन नहीं करेंगे और पुलिस के साथ ऐसा करेंगे तो उनके साथ सख्ती की जाएगी. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

दरअसल अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रघुवीर पुरी पुलिस चौकी के नजदीक तकिया मोहल्ले में एक मस्जिद में आज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे हैं. इस पर पुलिस की एक टीम उन लोगों को समझाने के लिए पहुंची. जिस पर उन लोगों को पुलिस की बात नागवार गुजरी और उन्होंने पुलिस के साथ मारपीट कर दी, इतना ही नहीं पुलिस की टीम पर पथराव भी किया गया. पुलिस वालों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई. इसकी सूचना पर कई थानों का फोर्स के साथ भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची और 3 लोगों को हिरासत में ले लिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व बैंक ने भारत को 1 अरब डॉलर की आपात सहायता को दी मंजूरी
Next: मरकज मरीजों की शर्मनाक हरकत, नर्स पर की अभद्र टिप्पणी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.