Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तबलीगी जमात के लगभग 6 लोगों के खिलाफ। …….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

तबलीगी जमात के लगभग 6 लोगों के खिलाफ। …….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Capture 8

गाजियाबाद सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तबलीगी जमात के लोगों ने अब अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया है. इसके बाद अस्पताल के सीएमओ ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जमात के 6 आरोपियों के खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि जमात के लोग अस्पताल में बिना पैंट पहने घूम रहे हैं और नर्सों को अश्लील इशारे भी कर रहे हैं.

वहीं अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जमात के लोग डॉक्टरों और नर्सों से बीड़ी सिगरेट की मांग कर रहे हैं. साथ ही गंदे और अश्लील गाने तेज आवाज में गा रहे हैं. इससे अन्य मरीजों को भी परेशानी हो रही है. इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल की नर्सों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए, पुलिस का कहना है कि जिन 6 लोगों पर ये आरोप लगाए गए हैं अब उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे.

इससे पहले अन्य आइसोलेशन सेंटर से खबर आई थी कि जमात के कुछ लोगों ने डॉक्टरों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया है. उत्‍तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया था कि ये सभी लोग पृथक केंद्र में जगह-जगह थूक रहे हैं. इसके साथ ही ये डॉक्‍टरों और कर्मचारियों पर भी थूक रहे हैं. बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित या संदिग्‍ध लोगों के थूकने से इसके संक्रमण के प्रसार का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में लॉकडाउन के दौरान हमले की खबर पर सख्त हुई योगी सरकार दिए ये निर्देश। ……
Next: पीएम मोदी की अपील पर तेज प्रताप ने कही ये बात। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.