Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी की अपील पर तेज प्रताप ने कही ये बात। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पीएम मोदी की अपील पर तेज प्रताप ने कही ये बात। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (4)

कोरोना वायरस के मद्देनज़र देश में जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक अपील की है. प्रधानमंत्री ने इस रविवार को रात नौ बजे घर के दरवाजे पर नौ मिनट तक दीया जलाने की बात कही. इसपर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं, अब बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी इसपर ट्वीट किया है.

तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘..वैसे आप लालटेन भी जला सकते हैं’. इसी के साथ उन्होंने #9Bje9Minute हैशटेग का इस्तेमाल किया, जो कि पीएम के ऐलान के बाद से ट्रेंड कर रहा है.बता दें कि लालटेन तेज प्रताप यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिन्ह भी है. इस साल बिहार में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इस ट्वीट के कई तरह के मतलब निकाले जा रहे हैं. हालांकि, अभी बिहार में भी कोरोना वायरस का संकट उभरा हुआ है.कोरोना के महासंकट के बीच तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए बिहार के लोगों के लिए वह मदद कर रहे हैं, ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए वह राज्य सरकार से मदद पहुंचाने की अपील करते हैं.

शुक्रवार सुबह एक वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के अंधकार को मिटाने के लिए प्रकाश की जरूरत है. देशवासियों को एकजुट रहना होगा. इसके लिए पीएम मोदी ने ऐलान किया कि इस रविवार यानी पांच अप्रैल को रात नौ बजे, लोग अपने घर से बाहर आएं और दीया जलाएं.पीएम ने कहा कि दीया के अलावा मोमबत्ती, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश भी जला सकते हैं. मोदी बोले कि इससे मकसद देश को एकजुट करने का है. बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों से डॉक्टर-मीडियाकर्मी-पुलिसकर्मी के लिए ताली-थाली बजवाई थीं, तब भी देशभर से कई तरह की तस्वीरें निकलकर आ रही थीं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तबलीगी जमात के लगभग 6 लोगों के खिलाफ। …….
Next: बड़ी खबर मरकज के लोग शाहीन बाग प्रदर्शन में। ….. सूत्रों के अनुसार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.