Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड सितारों को आया गुस्सा स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस पर हुए हमले से…..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बॉलीवुड सितारों को आया गुस्सा स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस पर हुए हमले से…..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (6)

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इंदौर, हैदराबाद और अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों पर इन दिनों हुए हमले व पथराव की घटना की निंदा की. दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने इस मुश्किल घड़ी में सभी से सहयोग करने की अपील की ऋषि कपूर ने कहा, किसी भी सामाजिक स्थिति व विश्वास से ताल्लुक रखने वाले सभी भाई-बहनों से एक अपील है. कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या भड़कावे का सहारा न लें. डॉक्टर्स, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस इत्यादि अपनी जान जोखिम में डालकर आपकी जान बचा रहे हैं. हमें साथ में मिलकर कोरोनावायरस के इस जंग को जीतना होगा. जय हिंद!

इस भयावह घटना की निंदा करते हुए दिग्गज अभिनेत्री व राजनेता हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व पैरामेडिक्स के बलिदानों की पूरे देश में हो रही सराहनाओं के बीच इंदौर में अकृतज्ञ हमलावरों द्वारा उन पर गैरकानूनी हमले की खबर आई है. एक भीड़ ऐसे लोग पर किस तरह से हमला कर सकती है, जो हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं? दुखद और शर्मनाक!

अभिनेता व राजनेता परेश रावल ने ट्वीट किया, जरा सोचिए अगर डॉक्टर्स उनका इलाज करने से इंकार कर दे, जो उनके साथ इस कदर अमानवीय तरीकों से पेश आए, तो क्या होगा!

जावेद अख्तर इस बारे में कहते हैं, मैं उन लोगों की कड़ी निंदा करता हूं, जिन्होंने इंदौर में चिकित्सकों पर पत्थर फेंके हैं और उम्मीद करता हूं कि इंदौर की पुलिस ऐसे लोगों के साथ नरमीं नहीं बरतेगी. मैं दूसरों से अनुरोध करता हूं कि हर जगह डॉक्टर्स, पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें. कोरोना से लड़ने के लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जमातियों के दुर्व्यवहार पर योगी सख्त, कहा- कानून का। …….
Next: लॉकडाउन विद सनी नाम के इस शो में सनी को। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.