Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • WorldHealthDay पर पीएम मोदी ने डॉक्टरों को किया सलाम
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

WorldHealthDay पर पीएम मोदी ने डॉक्टरों को किया सलाम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

7 अप्रैल विश्वभर के लोगों के स्वास्थ्य को समर्पित साल का महत्वपूर्ण दिन है. आज के दिन वर्ल्ड हेल्थ डे मानाया जाता है. ये दिन ऐसे समय में आया है जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी का प्रकोप झेल रही है. भारत भी इससे लड़ाई लड़ रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों का हैसला बढ़ाया है ट्वीट में पीएम ने लिखा- आज वर्ल्ड हेल्थ डे पर, हम न केवल एक-दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं, बल्कि उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्साकर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई का बहादुरी से नेतृत्व कर रहे हैं.

पीएम ने एक और ट्वीट में कहा- आज हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सामाजिक दूरी का पालन करें जिससे हम न सिर्फ अपने बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा भी करेंगे. उन्होंने आगे लिखा, मैं आशा करता हूं कि ये दिन हमें व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने की ओर भी प्रेरित करेगा. यह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा

बता दें कि कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचाने में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात लगे हुए हैं. इन स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में ही पीएम मोदी की अपील पर पूरे देश ने ताली, थाली, शंख और घंटी बजाकर इनके जज्बे को सलाम किया था.

Post navigation

Previous: कानपुर के आठ इलाकों को किया रेड जोन आवाजाही पर पाबंदी
Next: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राहत कोष में दिए 11 लाख

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.