Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में फेज -1 के 56 फायर टेंडरों का उद्घाटन किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में फेज -1 के 56 फायर टेंडरों का उद्घाटन किया

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
472286d5983ebafa65636b34c3ed4ae6

कोरोना वायरस महामारी से जंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक और अहम कदम उठाया. मुख्यमंत्री ने सूबे की 130 तहसीलों के लिए 56 दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. गर्मी में अग्निकांड की बढ़ती समस्या के साथ ही साथ ये फायर टेंडर्स पूरे सूबे को सेनेटाइज करने का काम भी किया जाएगा दमकल की गाड़ियों को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की 350 तहसीलों में से आधी तहसीलें ऐसी थीं, जिनमें फायर टेंडर नहीं थे. पिछले 3 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से इन्हें आगे बढ़ाते हुए अब तक केवल 130 तहसीलें ऐसी रह गई थीं,

जिनमें फायर टेंडर अब तक नहीं थे. मुझे आज बताते हुए प्रसन्नता है कि हम 66 ऐसी तहसीलों में फायर टेंडर की स्थापना को पूरा करने जा रहे हैं. पिछले कई दिनों से फायर विभाग सेनेटाइजेशन का भी काम कर रहा है मैं सभी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं.मुख्यमंत्री ने आगे कहा, देश में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना वायरस को पूरी तरह परास्त करने के लिए आमजन की सहभागिता से लाॅकडाउन की कार्रवाई को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है.

साथ ही इस समय सफाई और सेनेटाइजेशन का भी काम कर सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों के सभी लोग पहले से ही कार्य कर रहे थे. आज से लगभग 10 दिन पहले प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव,गृह को इस बारे में कहा था कि अगर हम लोग फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का उपयोग भी सेनेटाइजेशन के लिए कर सकें तो समयबद्ध ढंग से हम प्रत्येक गांव व शहर को पूरी तरह से विषाणु मुक्त कर सकते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम उद्धव ठाकरे के घर के पास मिला कोरोना पॉजिटिव केस। …..
Next: योगी का बयान UP के हर पुलिसकर्मी का होगा 50 लाख का इंश्योरेंस

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.