Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी का बयान UP के हर पुलिसकर्मी का होगा 50 लाख का इंश्योरेंस
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

योगी का बयान UP के हर पुलिसकर्मी का होगा 50 लाख का इंश्योरेंस

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

जब देश व प्रदेश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है, तो ऐसे समय आम लोगों को मदद पहुंचाते हुए खाकी वर्दी सबसे आगे दिखाई देती है. लॉकडाउन का पालन करवाने से लेकर राशन व खाना पहुंचाने और कोरोना संक्रमित लोगों को तलाश कर क्वॉरेंटाइन में भेजने तक का काम भी खाकी वर्दी ही करती नजर आ रही है. पुलिस ही संक्रमित और संदिग्ध व्यक्तियों के आसपास नजर आती है. ऐसे में पुलिस को भी खतरे से दूर नहीं माना जाता जा सकता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने हर पुलिसकर्मी का 50 लाख का इंश्योरेंस करने के आदेश दिए हैं.

मंगलवार देर शाम यूपी सरकार के टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर इस आदेश की जानकारी दी गई. सीएम योगी ने प्रत्येक पुलिसकर्मी के 50 लाख के इंश्योरेंस का आदेश दिया है. जल्द ही सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी हो जाएगा. बताया यह भी जा रहा है कि बुधवार शाम पांच बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में भी इस बात पर मुहर लग सकती है.बता दें कि लॉकडाउन के बीच वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक होगी. माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में एमएलए-एमएलसी के वेतन में 30 फीसदी की कटौती को लेकर नए अध्यादेश पर मुहर लग सकती है. इसके साथ ही 2 वर्ष तक विधायक निधि सस्पेंड करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर योगी कैबिनेट इस पर प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. इसके अलावा कोविड 19 के खिलाफ जारी जंग में योगी सरकार कई और बड़े फैसले ले सकती है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सांसद निधि के फंड को 2 साल तक के लिए स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही कोरोना से निपटने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसदों के वेतन में 30 फीसदी कटौती का भी फैसला लिया है. यह फैसला 1 अप्रैल 2020 से लागू माना जाएगा. इस फैसले के तत्काल बाद ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों ने भी स्वेच्छा से साल भर तक तीस फीसद कम वेतन लेने का ऐलान किया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में फेज -1 के 56 फायर टेंडरों का उद्घाटन किया
Next: मोदी सरकार किसानों की समस्याएं निपटाने के लिए हुई सक्रिय

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 9 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.