Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन में फंसे लखनऊ के युवक ने गेस्ट हाउस में लगाई फांसी
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

लॉकडाउन में फंसे लखनऊ के युवक ने गेस्ट हाउस में लगाई फांसी

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

लॉकडाउन के कारण बरेली में तीन हफ्ते से फंसे लखनऊ के एक युवक ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुभाषनगर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ था और लखनऊ वापस जाना चाहता था, मगर पूरा क्षेत्र सील होने के कारण जा नहीं सका बुधवार सुबह गेस्ट हाउस का कर्मचारी खाने का ऑर्डर लेने के लिए गया तो पता चला कि युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है सुभाष नगर क्षेत्र में जंक्शन चौकी के पास स्थित क्लासिक गेस्ट हाउस में 18 मार्च को लखनऊ निवासी एक युवक ठहरा था। गेस्ट हाउस के मैनेजर नदीम ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में आया था, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के कारण यहीं फंस गया इस बीच उसने कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों से लखनऊ लौटने के लिए अनुमति मांगी लेकर संक्रमण के खतरे को देखते हुए इजाजत नहीं मिल सकी।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह गेस्ट हाउस का एक कर्मचारी उसके कमरे में ऑर्डर लेने के लिए गया तो दरवाजा नहीं खुला काफी देर तक जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कर्मचारी ने खिड़की से अंदर झांका। उसने देखा कि युवक का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। सुभाष नगर चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया युवक ने बेड शीट का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। युवक के पास से उसका आधार कार्ड, दिल्ली मेट्रो कार्ड व अन्य आईडी मिली हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन उन्हें सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं एक फोन मिला, लेकिन उसे भी फॉरमैट किया जा चुका था। पुलिस का मानना है कि आत्महत्या से पहले अनुराग ने ही मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ के KGMU के ट्रामा सेंटर में लगी आग मचा हड़कंप
Next: रामपुर में 12 जमातियों में से पांच में हुई कोरोना की पुष्टि मचा हड़कंप

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.