Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रामपुर में 12 जमातियों में से पांच में हुई कोरोना की पुष्टि मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

रामपुर में 12 जमातियों में से पांच में हुई कोरोना की पुष्टि मचा हड़कंप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए पांच लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद से रामपुर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. सभी कोरोना पॉजिटिव जमाती उत्तराखंड हल्द्वानी के रहने वाले है. ये सभी मुरादाबाद से एक अप्रैल को जंगल के रास्ते रामपुर के थाना टांडा छेत्र में आये थे. जिसके बाद इनको पुलिस ने पकड़कर क्वारंटाइन किया था.सीएमओ सुबोध कुमार ने बताया कि ये सभी लोग हल्द्वानी के रहने वाले हैं. 12 लोगों का ग्रुप फरवरी के अंतिम सप्ताह में हल्द्वानी से निकला था. मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पहले ये लोग बरेली के नबाबगंज में गए थे. वहां कुछ दिन मस्जिदों में रहे और उसके बाद वहां से मुरादाबाद चले गए थे. 3 मार्च से 31 मार्च तक यह लोग मुरादाबाद में रहे और उसके बाद 1 अप्रेल को जंगल के रास्ते छुपते- छिपाते टांडा पहुंचे. इनमें से एक कि नानी का घर टांडा में था जो खाली पड़ा हुआ था, जहां ये लोग छिपकर रहने लगे. इस बीच इनका एक आदमी चुपचाप हल्द्वानी चला गया और वहां पकड़ा गया.

जिसकी जांच हुई तो वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया उन्होंने बताया कि इसके बाद इन सभी को चिन्हित कर क्वारंटाइन में रखा गया था, जिनमे से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. एक कि रिपोर्ट अभी पेंडिंग है और पांच की निगेटिव आयी है. सीएमओ सुबोध कुमार ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों को मुरादाबाद शिफ्ट किया जा रहा है.उत्तर प्रदेश के 38 जिलों तक कोरोनावायरस का संक्रमण फ़ैल चूका है. बुधवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 361 लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है. इससे पहले मंगलवार को यह आंकड़ा 332 का था. बुधवार को 29 नए पॉजिटिव केस सामने आए. साथ ही प्रदेश में मरने वालों का संख्या चार हो गई है. बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से एक-एक लोगों की मौत हुई है.

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में फंसे लखनऊ के युवक ने गेस्ट हाउस में लगाई फांसी
Next: वायनाड में फंसे अमेठीवासियों को स्मृति ईरानी ने भेजी राहत सामग्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.