Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वायनाड में फंसे अमेठीवासियों को स्मृति ईरानी ने भेजी राहत सामग्री
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

वायनाड में फंसे अमेठीवासियों को स्मृति ईरानी ने भेजी राहत सामग्री

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

कांग्रेस सासद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में फंसे जिले कुछ मजदूरों की मदद के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सामने आई हैं. दरअसल, अमेठी संसदीय क्षेत्र के कुछ मजदूर रोजी रोटी कमाने के लिए वायनाड में थे, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से मजदूरी भी बंद हो गई और वे लोग घर भी नहीं लौट सके. जिसके बाद इन मजदूरों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मदद की गुहार लगाई थी. इसकी सूचना जब स्मृति ईरानी को मिली तो उन्होंने न सिर्फ फूड पैकेट भेजे हैं, बल्कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जरूरी वस्तुएं और अन्य राहत सामग्री भी भेजकर हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने के लिए आश्वस्त भी किया है.

इसी लॉकडाउन में फसने के बाद मजदूरों ने अमेठी में अपने सहयोगियों और दोस्तों से संपर्क कर अपनी व्यथा बताई. जिसके बाद मजदूरों के सहयोगी और दोस्तों ने अमेठी में सांसद स्मृति ईरानी के दफ्तर में संपर्क कर मदद की अपील की. जिसके बाद अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने केंद्रीय राज्य मंत्री बी मुरलीधरन के साथ वहां की लोकल सेवा भारती यूनिट से संपर्क कर फंसे मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मदद पहुंचाई. साथ ही हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया.

वहीं बीजेपी के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है. इस संकट की घड़ी में स्थानीय सांसद न सिर्फ पूरी अमेठी के लिए चिन्तित हैं, बल्कि पूरे देश के कोने-कोने में अमेठी के फंसे परिवारो के लिए चिन्तित हैं. उन्होंने कहा कि अमेठी के जो भी लोग वायनाड में फंसे हैं, उनके लिए अमेठी सांसद ने न सिर्फ भोजन पहुंचाने का काम किया बल्कि उनकी हर प्रकार की समस्या के समाधान भी कर रही हैं. वो अमेठी के साथ-साथ ही पूरे देश के कोने-कोने में फंसे लोगों के लिए चिन्तित हैं और उनकी मदद के लिए भी प्रयासरत हैं.

Post navigation

Previous: रामपुर में 12 जमातियों में से पांच में हुई कोरोना की पुष्टि मचा हड़कंप
Next: झारखंड में आए 9 नए मामले, प्रदेश में 13 हुई मरीजों की संख्या

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.