Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एचडीएफसी ने दिया बड़ा तोफा कर्ज पर ब्याज को 0.20 प्रतिशत घटा दी
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

एचडीएफसी ने दिया बड़ा तोफा कर्ज पर ब्याज को 0.20 प्रतिशत घटा दी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (4)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने कर्ज पर ब्याज 0.20 प्रतिशत घटा दी है. कर्ज की लागत कम होने के साथ बैंक ने ब्याज दर कम की है. इसके साथ ही अब पैसे के लिए आपको एटीएम मशीन जाने की जरूरत नहीं है. घर के बाहर ही ये सुविधा मिल जाएगी.बैंक की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार से सभी अवधि के कर्ज के लिये कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर की समीक्षा की गई है. इस संशोधन के बाद एक दिन के लिए एमसीएलआर 7.60 प्रतिशत जबकि एक साल के कर्ज के लिए 7.95 प्रतिशत होगी. ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर से संबद्ध होते हैं. तीन साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.15 प्रतिशत होगी. नई दरें सात अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं.बता दें SBI ने भी लोन सस्ता कर दिया है, लेकिन जमा पर ब्याज में भी कटौती कर दी है. स्टेट बैंक ने मंगलवार को 10 अप्रैल से सभी अवधि के ऋणों पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की. साथ ही बैंक ने बचत खाता जमा पर भी ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया है.

बैंक ने एक बयान में कहा कि एमसीएलआर में कटौती के बाद एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर 7.75 प्रतिशत से घटकर 7.40 प्रतिशत वार्षिक हो जाएगी. अधिकांश खुदरा ऋणों के लिए 1 वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है. बैंक ने कहा कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले आवास ऋण की मासिक किस्त प्रति 1 लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी. इसके साथ ही बैंक ने बचत खाता जमा पर ब्याज में 25 आधार अंकों की कमी कर दी है जो 15 अप्रैल से प्रभावी होगा. इसके तहत अब बचत खाता जमा पर वर्तमान के 3.0 प्रतिशत के स्थान पर 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.हीं दूसरे तोहफे के तहत एटीएम मशीन की सुविधा आपके घर के बाहर भी रहेगी. एचडीएफसी बैंक ने देशभर में मोबाइल एटीएम की व्यवस्था की है. इस सुविधा से अब ग्राहक अपने दरवाजे पर खड़ी एटीएम वैन से कैश निकालने में सक्षम होंगे. इन एटीएम को कहां रखा जाएगा, इसके बारे में फैसला संबंधित शहरों की नगरपालिका से बातचीत के बाद होगा.

Post navigation

Previous: डोनाल्ड ट्रंप के शुक्रिया पर पीएम मोदी ने दिया ये जवाब। ….
Next: दिल्ली में कोरोना के 669 हुए केस कई की हुई मौत। ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.