Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • P.M नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फ्रांस के शहर बिआरित्ज में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात की
  • विदेश

P.M नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फ्रांस के शहर बिआरित्ज में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात की

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
b13323e54af650d38200ea94d88266e2

इस मुलाकात में P.M मोदी ने कहा कि हमारी मुलाकात महत्वपूर्ण है। ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान P.M मोदी ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के सारे मुद्दे द्विपक्षीय हैं और भारत और पाकिस्तान मिलजुल कर हर मसले पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की मौजूदगी में कहा कि भारत और पाक को दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच के सभी मुद्दे दिपक्षीय हैं, किसी तीसरे देश को कष्ट देना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि हम द्विपक्षीय रूप से हर मुद्दे पर चर्चा कर उनका समाधान कर सकते हैं। पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों को साथ लेकर चलने वाले देश हैं। वहीं कश्मीर के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, भारत और पाक मिलकर मुद्दा सुलझा लेंगे। P.M मोदी ने कहा चुनाव के बाद जब मैंने पाकिस्तान के पीएम को फोन किया तो मैंने कहा था कि पाकिस्तान को भी गरीबी के खिलाफ लड़ना है, भारत को भी लड़ना है। पाकिस्तान को भी बीमारियों से लड़ना है, भारत को भी, पाकिस्तान को भी अशिक्षा से लड़ना है भारत को भी। पाकिस्तान को भी असुविधाओं के खिलाफ लड़ना है भारत को भी लड़ना है। हम दोनों को मिलकर इन मुद्दों के खिलाफ लड़ना है। हमने ये बातें पाकिस्तान से कही हैं और राष्ट्रपति ट्रंप से भी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहपुर थाना क्षेत्र में, श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई
Next: उत्तर प्रदेश: लड़की कहती है वह बालिग है, अपनी मर्जी से घर बसाया था

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.