Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भदोही डीएम के आदेश पर दफ्तर नहीं पहुंचे कर्मचारी दिए FIR के आदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

भदोही डीएम के आदेश पर दफ्तर नहीं पहुंचे कर्मचारी दिए FIR के आदेश

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
BDH-DM-1472554726_835x547

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए योगी सरकार दिन-रात कड़ी मेहनत करने में जुटी है. लेकिन भदोही जिले में तैनात कर्मचारियों को डीएम के आदेश का कोई खौफ नहीं है. दरअसल कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी से तक नदारद हैं. ऐसे कर्मचारियों पर अब भदोही के जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में तैनात 6 कर्मचारी कई दिनों से अपने कार्यालय नहीं आ रहे हैं और शासकीय कार्य हेतु इनको कार्यालय आने के लिए बुलाया भी गया. लेकिन उसके बाद भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब एडीएम के द्वारा कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया. जिसके बाद जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

इन कर्मचारियों में मंजू श्रीवास्तव, कन्हैया लाल, बेलाल अहमद, आलोक दीक्षित, प्रदीप कुमार सिंह, कन्हैयालाल द्वितीय है. अनुपस्थित कर्मचारियों में 4 कर्मचारी 24 मार्च से अनुपस्थित है जबकि एक 31 मार्च और एक कर्मचारी 3 अप्रैल से अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं.उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं. इससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 431 हो गए हैं. कुल संख्या में से 32 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि चार संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं, 8671 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है और 459 अन्य लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Post navigation

Previous: योगी सरकार पहल रिक्शा,श्रमिकों के अकाउंट में भेजे 1000 रुपए
Next: नोएडा में जुमे की नमाज पढ़ने गए 25 लोग पुलिस ने किये 7 गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.