Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • योगी सरकार का हॉट स्पॉट मॉडल की जमकर हो रही तारीफ
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी सरकार का हॉट स्पॉट मॉडल की जमकर हो रही तारीफ

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture

कोरोना वयरस महामारी की जंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हॉट स्पॉट मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बन गया है. उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए योगी सरकार ने एक नई नीति अपनाई है, जिसके तहत सीएम योगी के निर्देश पर कोरोना प्रभावित क्षेत्रो को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया और फिर वहां कम्पलीट लॉकडाउन कर दिया गया. यानी इन हॉट स्पॉट इलाकों में लोगों के आवाजाही पर पूर्ण से प्रतिबंध लगा दिया गया. जिसका प्रभावी असर देखने को मिल रहा है. इसके चलते योगी सरकार के इस हॉट स्पॉट मॉडल की पूरे देश में न सिर्फ जमकर तारीफ की जा रही है, बल्कि कई राज्यो ने इस हॉट स्पॉट मॉडल को अपनाना भी शुरू कर दिया है.

हॉट स्पॉट की रणनीति के तहत जिस क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीज मिलते है. उसे हॉट स्पॉट क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया जाता है. इस क्षेत्र की चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर हर व्यक्ति को घर में रहने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है. मेडिकल इमरजेंसी के अलावा हर किसी के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी जाती है. इस क्षेत्र में रहने वालों की फल-सब्जी, राशन, दवा और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं की स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-घर डिलीवरी कराई जाती है.

जिसके चलते हॉट स्‍पॉट क्षेत्र में स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन और सैनिटेशन (सफाई) के साथ सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की घर-घर डिलीवरी करने वालों के अलावा किसी भी शख्स को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाती है. फायर बिग्रेड जैसे वाहनों के जरिये पानी-दवा मिलाकर इस क्षेत्र के घर-घर को सेनेटाइज किया जाता है. इन इलाकों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की जानकारी हासिल कर कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले सभी संदिग्ध की भी तलाश कर उनकी जांच की जाती है. इस दौरान हॉट स्पॉट क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाती है. और साथ ही वाहनों को भी जब्त कर लिया जाता है.

Post navigation

Previous: ADM बरेली विजय कुमार ने फ्यूचर कॉलेज में स्थापित शेल्टर होम का निरीक्षण किया
Next: योगी सरकार देगी कोरोना योद्धा की मृत्यु पर परिवार को 50 लाख

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.