Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वरुण धवन का करीबी हुआ COVID-19 पॉजिटिव घर तक पहुंचा कोरोना
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

वरुण धवन का करीबी हुआ COVID-19 पॉजिटिव घर तक पहुंचा कोरोना

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (10)

कोरोना वायरस लगातार देश में अपने पैर पसार रहा है और इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं. अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उनके एक करीबी को भी कोरोना संक्रमण हो गया है इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ लाइव चैट करते हुए वरुण धवन ने इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने अपने एक फैन को जवाब देते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनका एक करीबी जो कि इस समय यूएस में है कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

उन्होंने कहा,अब ये घरों के बेहद करीब है. जब तक ये आपके किसी करीबी को नहीं होता आप इसे गंभीरता से नहीं लेते और इसकी गंभीरता नहीं समझते इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस से घरों में रहने की अपील भी की मदद के लिए भी वरुण धवन आगे आ चुके हैं. कोरोना वायरस के दौरान वरुण धवन ने डोनेशन के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने इस गंभीर समय में लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की बात भी कही. उन्होंने कहा,लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए हर एक दिन गुजरने के साथ मेरे मन में उनके लिए सहानुभूति होती है जो इस संकट के समय अपने घर से दूर हैं और जिनके पास कोई जॉब नहीं है.. ऐसे लोगों के लिए मैं फ्री भोजन उपलब्ध कराने का निश्चय करता हूं.

बता दें कि वरुण धवन के करीबी से पहले उनकी दोस्त जोया मोरानी भी हाल ही में कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौटी हैं. जोया मोरानी के लगातार दो कोराना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: UAE की चेतावनी नागरिकों को वापस बुलाओ नहीं तो लगाएगा कड़े प्रतिबंध
Next: डॉक्टर्स पर हो रहे हमलों पर फूटा अजय देवगन का गुस्सा

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.