Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • डॉक्टर्स पर हो रहे हमलों पर फूटा अजय देवगन का गुस्सा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

डॉक्टर्स पर हो रहे हमलों पर फूटा अजय देवगन का गुस्सा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

देश में कई जगह से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें कोरोना वॉरियर्स को लोगों की नफरत का शिकार हो रहे हैं. कई मामले ऐसे आए हैं जिनमें डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों को लोगों की हिंसा का शिकार होना पड़ा है. इसी को लेकर अब बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है कि देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है और ऐसे वक्त में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की खबरों से वह ‘निराश’ हैं.

अजय देवगन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया,ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि ‘पढ़े लिखे’ लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं. ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं. सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए.अजय देवगन का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब उनसे पहले बॉलीवुड के कई कलाकार देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 से लोगों को बचाने में लगे चिकित्सकों तथा अग्रिम मोर्चों पर तैनात कर्मियों पर पथराव, उनके साथ मारपीट करने की घटनाओं की निंदा कर चुके हैं. इससे पहले ऋषि कपूर, जावेद अख्तर, हेमामालिनी, परेश रावल जैसे कलाकार चिकित्सकों पर हमलों की निंदा कर चुके हैं.

Post navigation

Previous: वरुण धवन का करीबी हुआ COVID-19 पॉजिटिव घर तक पहुंचा कोरोना
Next: करीना कपूर खान ने शेयर की तैमूर अली खान की खूबसूरत तस्वीर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.