Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉकडाउन बढ़ाए जाने का बॉलीवुड सेलेब्स ने किया स्वागत बेहतरीन फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉकडाउन बढ़ाए जाने का बॉलीवुड सेलेब्स ने किया स्वागत बेहतरीन फैसला

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (24)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर से कोरोना वायरस पर देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए आज रात 12 बजे खत्म हो रहे लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. केंद्र सरकार के इस कदम की अब बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया आने लगी है. पीएम मोदी के इस बयान पर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल, प्रसून जोशी, फराह खान आदि लोगों ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है.

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे खुशी है कि मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. मैं उस फैसले को लेकर भी काफी खुश हूं. जिन राज्यों में ये वायरस फैलेगा वो बंद ही रहेंगे और जो राज्य कोरोना से मुक्त होंगे, उन्हें ऑपरेट करने की इजाजत दी जाएगी. ये अच्छा है. जो करेगा वो भरेगा. लेकिन उनकी स्पीच काफी छोटी थी. काश मोदी जी हमें अपनी बातों से और ज्यादा प्रेरित करते.

फराह खान अली ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर रिएक्शन देते हुए लिखा,सभी के लिए लॉकडाउन का बढ़ना काफी महत्वपूर्ण है. लेकिन मैं उन छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए सरकार से समर्थन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, जो नौकरियों का समर्थन करते हैं. यह सुनकर अच्छा लगा कि किसी को भी नौकरी से न निकालें, लेकिन आप उन लोगों को कैसे बचाएंगे, जिनके पास ऐसे समय में जमे रहने का साधन नहीं है. कृप्या कोई ठोस उपाय बताइये पीएम मोदी.

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने अपने आज के संबोधन में देश के लोगों को सात बातों का ख्याल रखने को कहा है. उन्होंने कहा कि हमें बुजुर्गों का ध्यान रखना है, लॉकडाउन का पालन करना है, घर से बने मास्क का प्रयोग करना है. इसके अलावा आप इम्युनिटी बढ़ाने के निर्देशों का पालन करें, आरोग्य सेतु डाउनलोड करें, गरीबों की देखरेख करें. ये सुनिश्चित करें कि लोगों को नौकरी से न निकाला जाए और कोरोना योद्धाओं का आदर करें.

Post navigation

Previous: अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर किया फराह खान को ट्रोल
Next: कृष्‍णा श्रॉफ के बोल्ड फोटो हो रही वायरल फैंस को आई पसंद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.