Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी के आदेश के बाद आज यूपी के मंत्रियों ने शुरू किया कामकाज
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

CM योगी के आदेश के बाद आज यूपी के मंत्रियों ने शुरू किया कामकाज

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (20)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद आज सोशल डिस्टेंसिंग के फार्मूलें को अपनाते हुए उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने आज से अपने दफ्तर में कामकाज शुरू कर दिया है. आज, उत्‍तर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने बैठक कर लॉकडाउन के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं को बैठक की और आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किए.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज विधान भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की तथा अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने में विभाग की भूमिका के बारे में भी चर्चा की तथा जरूरतमंदों की मदद करने के विषय में भी विस्तार से विचार विमर्श किया. उन्‍होंने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन आ गई है, उसका अध्ययन किया जा रहा है और अध्ययन के बाद निर्माण समिति की बैठक होगी. उसके बाद, जनता के हित में जो जरूरी होगा वह निर्माण कार्य कराए जाने पर विचार किया जाएगा.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संबंधित निर्माण कार्यो की सूची बना लें और जैसे ही निर्माण समिति फैसला होगा, गाइड लाइन के अनुसार निर्माण कार्य शुरू कराये जाएंगे. इस दौरान, सोशल डिस्टेंसिग तथा लॉकडाउन का पालन भी अनिवार्य रूप से करना होगा. उन्होंने कहा कि रोज कमाने खाने वाले लोगों को राशन व भोजन सामग्री वितरण के संबंध में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम द्वारा जन सहयोग से जो कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के शव को दफ़नाने पर हुआ विरोध
Next: UP के DGP के निर्देश के बाद बॉर्डर एरिया पर निगरानी हुई सख्त

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.