Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP के DGP के निर्देश के बाद बॉर्डर एरिया पर निगरानी हुई सख्त
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

UP के DGP के निर्देश के बाद बॉर्डर एरिया पर निगरानी हुई सख्त

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने एक बार फिर अगले दो-तीन दिनों में सीमाओं पर मुस्तैदी बरतने और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को रोकने की चुनौती होगी। आशंका यही है कि हजारों लोग दूसरे राज्यों से यहां प्रवेश कर सकते हैं। यही वजह है कि आइजी व डीआइजी रेंज को पड़ोसी राज्यों की सीमा से जुड़े जिलों में कैंप कर कमान संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य मार्गों के अलावा गांव व कस्बों में जाने वाले मार्गों पर भी बैरीकेडिंग कर सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश हैं।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों के साथ बार्डर सीलिंग का प्लान तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई को और सक्रिय करने के साथ ही अन्य राज्यों से यहां आने वाले तथा उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों को जाने वाले व्यक्तियों के बारे में सूचनाएं भी समय से जुटाने को कहा गया है। इसी तरह पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने के साथ ही डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों मेें पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगाने को कहा है।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने जिलाधिकारी से समन्वय कर पुलिस उपाधीक्षक के साथ मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाने को कहा है। डीजीपी ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी ऐसे स्थानों पर जहां से लोगों के पैदल आवागमन की संभावना है, वहां प्रभावी गश्त सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि बार्डर या बैरियर पर लोग एकत्रित होते हैं तो उन्हें वापस लौटाने के प्रयास किए जाएं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM योगी के आदेश के बाद आज यूपी के मंत्रियों ने शुरू किया कामकाज
Next: योगी ने शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन क्लास शुरू करने के दिए निर्देश

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.