Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विदेश में फंसी अभिनेत्री सुन्दर्यै शर्मा ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

विदेश में फंसी अभिनेत्री सुन्दर्यै शर्मा ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
soundarya-sharma-photos-3_202003149425

अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा कोरोनाय वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फंस गई हैं.सौंदर्या शर्मा ने वहां फंसे 400 से अधिक भारतीयों के साथ स्वदेश वापसी के लिए भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है. इन भारतीयों में छात्र भी शामिल हैं. सौंदर्या ने कहा, ये सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय हैं

 

लेकिन मेरी सहानुभूति सती भारतीय छात्रों के साथ ही उन सैकड़ों छात्रों के साथ है, जो बिना किसी उचित आवास और संसाधनों के यहां फंसे पड़े हैं उन्होंने कहा,मैं भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को हमें निकालने में सहायता के लिए लिखती रही हूं, लेकिन न तो कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और न ही उन भारतीयों को कोई सहायता दी गई है

जो यहां अपना गुजारा करने में असमर्थ हैं.फिल्म ‘रांची डायरीज’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने वहां से निकालकर भारत लाए जाने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, मैं भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से उन सभी छात्रों और साथी भारतीयों के लिए प्रोत्साहन पैकेज के लिए अनुरोध करूंगी

 

जो यहां फंसे हुए हैं.”सौंदर्या ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट के एक्टिंग कोर्स में शामिल होने के सिलसिले में लॉस एंजेलिस गई थीं.दरअसल, अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते हालात काफी खराब हो गए हैं.

अमेरिका में इस महामारी के चलते अभी तक 26 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. जिसके चलते यहां फंसे भारतीय छात्रों में भी दहशत का माहौल है. वहीं भारत में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है.

बात की जाए भारत की तो यहां अभी तक 11 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. जिनमें से 392 लोगों की जान जा चुकी है और 1, 343 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. देश में कोरोना के कुल एक्टिव 10,197 केस हैं.

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने बीते मंगलवार (14 अप्रैल) को ही लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की है. इस नए ऐलान के मुताबिक, देश में अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कृष्णा श्रॉफ ने पोस्ट की तस्वीर भाई टाइगर श्रॉफ ने दिया रिएक्शन
Next: 1 पिज्जा बॉय ने लगभग 72 घरों में कोरोना का खतरा फैलाया। ….

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.