Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 1 पिज्जा बॉय ने लगभग 72 घरों में कोरोना का खतरा फैलाया। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

1 पिज्जा बॉय ने लगभग 72 घरों में कोरोना का खतरा फैलाया। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (37)

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पिज्जा डिलिवरी बॉय कोरोना पॉजिटिव निकला है. उसकी जद में 72 परिवार और 17 अन्य डिलिवरी बॉय भी आए हैं. यह मामला दिल्ली के मालवीय नगर का है. एक पिज्जा कंपनी के एक डिलीवरी बॉय में 20 दिन से कोरोना के लक्षण थे और वो कुछ अस्पतालों में गया था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह संक्रमित हुआ होगा. इसके बाद 20 दिन में उसने 72 घरों में पिज्जा सप्लाई किया. डिलिवरी बॉय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और पिछले सप्ताह ही इसका कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है.

अधिकारियों ने कहा कि वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल गया था और माना जा रहा है कि इसी दौरान वह संक्रमित हुआ होगा. इस मामले के सामने आने के बाद उन सभी 72 घरों के लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है, जहां वहा गया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने कहा कि कंपनी ने लक्षण के बावजूद डिलीवरी बॉय से काम कराया. यह लापरवाही का मसला है. जैन ने यह भी कहा कि हम कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि डिलिवरी बॉय के संपर्क में 72 परिवार आए थे. हालांकि अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है लेकिन सभी को होम क्वारनटीन किया गया है.

अगर इन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी. अधिकारियों ने इन सभी 72 परिवारों की पहचान गुप्त रखी है.डीएम ने यह भी कहा कि संक्रमित लड़के ने बताया कि वो मास्क लगाकर ही डिलीवरी देने गया और सभी सोसायटियों या कॉलोनीज के गेट पर सेनिटाइजर से हाथ साफ किया था. फिलहाल 72 घरों में किसी को भी सर्दी, जुकाम या फ्लू के लक्षण अभी तक नहीं पाए गए हैं.

इसके अलावा 17अन्य डिलिवरी बॉय को भी क्वारनटीन किया गया है. क्योंकि ये सभी 17 उसी लड़के के संपर्क में आ चुके हैं जिसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उधर कोरोना पॉजिटिव पाए गए डिलीवरी बॉय को इलाज के लिए भेजा गया है. उस आउटलेट के अन्य सभी डिलिवरी बॉयज और स्टाफ की क्लिनिकल जांच कराई जा रही है. सभी एहतियाती उपाय कर रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विदेश में फंसी अभिनेत्री सुन्दर्यै शर्मा ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद
Next: नही थम रही खाकी दबंगई वरिष्ठ पत्रकार खालिद रहमान से बालागंज चौराहे पर की बदसुलूकी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.