Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 13 हजार के पार,437 मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 13 हजार के पार,437 मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 हजार को पार कर गया है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 13387 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें 437 लोगों की मौत हो चुकी हैं. राहत की बात है कि अब तक 1749 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अभी 11201 एक्टिव केस हैं. यानी इतने मरीजों का देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 3205 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 लोग ठीक हो चुके हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां 1640 मामले सामने आए हैं, जिसमें 38 लोगों की मौत हो चुकी है. दो दिन की राहत के बाद दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 62 नए मामले सामने आए हैं.तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है. यहां 1267 मामले सामने आए हैं, जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, चौथे नंबर पर राजस्थान है. यहां तेजी से मामले बढ़े हैं. अब यहां कुल मरीजों की संख्या 1131 हो गई है, जिसमें 3 की मौत हो चुकी है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में अब तक 534 मामले (14 की मौत) सामने आ चुके हैं.

वहीं, अंडमान निकोबार में 11 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 35 मामले (एक की मौत), बिहार में 80 मामले (एक की मौत), चंडीगढ़ में 21 मामले, छत्तीसगढ़ में 33 मामले, गोवा में 7 मामले, गुजरात में 930 मामले (36 की मौत) और हरियाणा में 205 मामले (तीन की मौत) सामने आए हैं.वहीं, ओडिशा में 60 मामले (एक की मौत), पुदुचेरी में 7 मामले, पंजाब में 186 मामले (13 की मौत), तेलंगाना में 700 मामले (18 की मौत), त्रिपुरा में 2 मामले, उत्तराखंड में 37 मामले, उत्तर प्रदेश में 805 मामले (13 की मौत), पश्चिम बंगाल में 255 मामले (10 की मौत) सामने आए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RBI गवर्नर ने कोरोना संकट के बीच आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Next: कोरोना का कहर अमेरिका में 24 घंटे में 2100 से ज्यादा की मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.