Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आयशा टाकिया व पति फरहान ने गल्फ होटल दिया क्वारनटीन के लिए
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

आयशा टाकिया व पति फरहान ने गल्फ होटल दिया क्वारनटीन के लिए

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रहा है. जहां एक महीने पहले भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुछ सौ थी तो वहीं अब यह आंकड़ा हजारों में हो गया है और क्वारनटीन में जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. बॉलीवुड स्टार्स द्वारा आर्थ‍िक रूप से या किसी अन्य रूप से मदद दी जा रही है. इस बीच एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

फरहान आजमी ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को अपना गल्फ होटल क्वारनटीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दिया है. उनका यह होटल साउथ मुंबई में स्थ‍ित है. फरहान ने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्ट‍ि भी की है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘गल्फ होटल एक स्टैंडिंग ओवेशन का हकदार है क्योंकि यह हर बार मुसीबत के समय काम आता है. 1993 के दौरान हुए दंगे में धारावी, प्रतीक्षा नगर और दूसरे क्षेत्र के लोग यहां ठहरे और आज कोरोना के संकट के समय यह उनके काम आ रहा है जो हमें बचा रहे हैं.

फरहान आजमी का यह गल्फ होटल मुंबई पुलिस द्वारा क्वारनटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. कुछ दिनों पहले उन्होंने रफीक नगर में राहत सामग्री के तौर पर ब्रेड भी पहुंचाया था. बता दें फरहान एक आंत्रेप्रेन्योर हैं और रेस्तरां के संचालक भी हैं. उन्होंने साल 2009 में आयशा टाकिया के साथ शादी की थी. दोनों को एक बेटा भी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट व लॉकडाउन के बीच कुमारस्वामी के बेटे की शादी आज
Next: -Lockdown में करीना कपूर खान को अपने गर्ल गैंग की आई याद

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.