Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोटा बस स्टैंड पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन तो नीतीश ने उठाए सवाल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोटा बस स्टैंड पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन तो नीतीश ने उठाए सवाल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
5

राजस्थान के कोटा में यूपी की करीब 250 बसें छात्रों को लेने पहुंची थी. बच्चों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बसों में बिठाना था, लेकिन जब बच्चे बस स्टैंड पर पहुंचे तो सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ गई. कोटा बस स्टैंड पर एक साथ दर्जन भर से ज्यादा बसें खड़ी थी. हर बस में बारी-बारी से 30 छात्रों को बिठाना था, लेकिन बस पकड़ने के लिए छात्रों की भारी भीड़ जुट गई. इस दौरान ना कोरोना संक्रमण का डर था, ना चेहरे पर मास्क, ना ही एक दूसरे के बीच कोई फासला था.

बता दें कि कोटा में करीब 30 हजार छात्र लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटा से 8 हजार बच्चों को यूपी लाने के लिए बस का इंतजाम किया है. यूपी से कोटा करीब 250 बसें भेजी गई हैं. 150 बसें आगरा से रवाना हुई तो वहीं 100 बसें झांसी से भेजी गई. ज्यादातर बसें कोटा पहुंच भी गई लेकिन जब बसों में बच्चों को बिठाया गया उस वक्त सामाजिक दूरी के के नियम को ताक पर रख दिया गया कोटा पहुंचने वाली बसों में यूपी से पुलिस वाले भी भेजे गए थे. इन पुलिसकर्मियों को छात्रों को कोटा से यूपी सुरक्षित लाना है. लेकिन जब सामाजिक दूरी टूटी तो पुलिसकर्मी भी बेबस दिखे. अब कोटा से छात्रों को बस से यूपी लाए जाने पर बिहार सरकार ने नाराजगी जताई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हर्षवर्धन की अस्पतालों को वॉर्निंग कहा मरीजों को लौटाने पर होगी कार्रवाई
Next: दिल्ली पुलिस के अनुसार इस समय दिल्ली अपराधों में 70% की आई कमी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.