Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चीन को दी धमकी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चीन को दी धमकी

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (12)

कोरोनावायरस महामारी से दुनिया भर में मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए संकेत दिया कि यदि कोरोना संकट के लिए चीन जिम्मेदार निकलता है तो उसे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया, कोरोनावायरस को चीन में शुरू होने पहले रोका जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आज पूरी दुनिया इस संकट से गुजर रही है.ट्रंप से जब पूछा गया कि चीन को कोरोना महामारी के लिए अंजाम भुगतना पड़ सकता है

इस पर उन्होंने कहा, यदि वे इसके लिए जानबूझकर जिम्मेदार हैं तो हां उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, लेकिन अगर यह सिर्फ एक गलती थी, तो गलती तो आखिर गलती ही होती है. दिसंबर में चीन के वुहान शहर से कोरोना महामारी शुरू हुई थी और अब तक इससे दुनियाभर में 1,57,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या को लेकर संदेह जताते हुए कहा कि चीन में मृतकों की संख्या के लिहाज से अमेरिका से आगे है. उन्होंने चीन पर आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा, हम पहले नंबर पर नहीं हैं आप समझते हैं कि चीन पहले स्थान पर हैं, वे मृतकों की संख्या के लिहाज से हमसे आगे हैं इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट करके दावा किया था कि चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या वास्तव में बताई गई संख्या से भी अधिक है. उन्होंने कहा कि इस अंजान दुश्मन से होने वाली मौतों का आंकड़ा चीन ने अचानक बढ़ाकर दोगुना कर दिया है, लेकिन यह इससे कहीं ज्यादा है. उन्होंने दावा किया कि यह अमेरिका में हो रही मौतों के आंकड़े से भी कहीं अधिक है चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झोआ लिजियान ने कोरोनावायरस को लेकर अमेरिकी मीडिया में रही खबरों खारिज करते हुए कहा कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉक डाउन के चलते सरकार ने FDI पॉलिसी में किया एक बड़ा बदलाव
Next: इकबाल अंसारी बोले जमातियों ने फैलाया COVID-19 देशद्रोही हो घोषित

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.