Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इकबाल अंसारी बोले जमातियों ने फैलाया COVID-19 देशद्रोही हो घोषित
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

इकबाल अंसारी बोले जमातियों ने फैलाया COVID-19 देशद्रोही हो घोषित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

लॉकडाउन के बावजूद लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के लिए तबलीगी जमात में शामिल लोगों को जिम्मेदार माना जा रहा है. अब बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी चिंता व्यक्त की है. मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने संक्रमण फैलाने के लिए जमातियों को जिम्मेदार ठहराया है. इकबाल ने जमातियों को देशद्रोही बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्‍होंने कहा कि बीमारी को फैला रहे जमातियों की वजह से मुसलमानों की बदनामी हो रही है. इकबाल अंसारी ने कहा, हम देश के वफादार मुसलमान हैं, हम कोरोना की बीमारी को अपने देश में नहीं फैलने देंगे. कोरोना हारेगा और देश जीतेगा. देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के लिए जमाती जिम्मेदार हैं और इन्हें देश का गद्दार करार दिया जाना चाहिए.’ इकबाल अंसारी ने जमातियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जमातियों की वजह से देश का मुस्लिम बदनाम हो रहा है. इन लोगों को खोज कर के उनपर कार्रवाई करनी चाहिए.

हिंदू-मुस्लिम मिलकर कोरोना को हराएंगे मुस्लिम पक्षकार ने कहा कि देश में अभी भी सच्चे हिंदू और मुसलमान दोनों हैं. देश को बचाने के लिए हम आगे आएंगे. देश करोना को भगा कर पूरी दुनिया में सबसे आगे आएगा. बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का कहना है कि कोरोना का नामोनिशान भारत से मिटा देना है. इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें. अपने घरों में साफ सफाई से रहें. यूपी में 590 संक्रमित जमात से जुड़े हुए दरअसल, लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसके पीछे जमातियों का बड़ा योगदान माना जा रहा है.

 

देशभर में कुल संक्रमित मरीजों में से 40 फ़ीसदी जमात से जुड़े हैं या फिर उनके संपर्क में आये हैं. उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं. इससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 974 हो गई है. इसमें से 108 मरीज ठीक हो गए हैं और 14 अन्य की मौत हो चुकी है. 974 में से तबलीगी जमात के 590 लोग संक्रमित हैं. देश में कोरोना संक्रमण के 14378 मामले उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में अब तक कोरोना वायरस से 14378 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 11906 एक्टिव केस हैं. इस वायरस से अब तक 480 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 1991 लोग ठीक हो चुके हैं. हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के मामले दोगुने होने में लगने वाला समय बढ़ा है.

Post navigation

Previous: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चीन को दी धमकी
Next: सरकार ने जारी की गाइडलाइन 20 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में कार्य करने को मिलेगी छूट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.