Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर एम्स में भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर एम्स में भर्ती

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. उन्हें किडनी और लिवर की समस्या है. बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था. यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं. वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे. उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे. बाद में योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली. उत्तराखंड में चुनाव के समय योगी कई बार वहां चुनाव प्रचार के सिलसिले में जाते रहे हैं. इस दौरान उनके परिवार वाले योगी से मिलते हैं.इस सूचना से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी. सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान गतिविधियों में छूट के संबंध में निर्णय स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों को देखते हुए सजगता और सतर्कता के साथ जिलाधिकारी लें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया ने किया हॉट योगा। …
Next: देश में 17 हजार के पार पहुंचे संक्रमित मरीज 543 की मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.