Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुम्बई में लगभग 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव से मीडिया संस्थानों में हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुम्बई में लगभग 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव से मीडिया संस्थानों में हड़कंप

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
7

देश में कोरोना हब बन चुके मायानगरी मुंबई के लिए एक और बुरी खबर आई है. यहां 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद देशभर के मीडिया संस्थानों में हडकंप मच गया है. कोरोना संक्रमित मीडियाकर्मियों में टीवी रिपोर्टर, कैमरामैन और प्रिंट फोटोग्राफर शामिल हैं. चौकाने वाली बात यह है कि 99% लोगों में कोई लक्षण ही नहीं दिखा. बात दें कि जिन शहरों में कोरोना के सबसे अधिक मरीज हैं, उनमें मुंबई पहले नंबर पर हैं. इतनी बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद पत्रकारों के एक संगठन TVJA ने पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी की है.

खास बात ये भी है कि बीते दिनों इनमें से कुछ पत्रकारों ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का विशेष इंटरव्यू भी किया था जबकि कई पत्रकार धारावी और वरली जैसे कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. वहीं कुछ रिपोटर्स ने राजेश टोपे की पीसी भी अटेंड की है. जब कुछ संक्रमित पत्रकारों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं हैं, न ही जुखाम और न ही खांसी, न ही गले में दर्द. उन्हें ये भी नहीं पता कि उन्हें कैसे संक्रमण हुआ. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी पत्रकार अपने परिवार के सदस्यों को लेकर चिंतित हैं.

एक पत्रकार संगठन TVJA के अध्यक्ष विनोद जगदाले ने एक मीडिया संस्थान को बताया, उसके अनुसार, ‘महाराष्ट्र में टीवी पत्रकारों के लिए काम करने वाले संगठन टी.वी. जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने तीन दिन पहले 167 मीडिया कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया था. सोमवार रात इन सबकी टेस्ट रिपोर्ट आई जिससे सभी चिंतित हैं. 53 मीडियाकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संगठन और मीडिया संस्थान मिलकर सुनिश्चित कर रहे हैं कि पॉजिटिव आए पत्रकारों को उचित इलाज मिले. मुंबई के अन्य सभी पत्रकारों का भी कोरौना टेस्ट कराया जाएगा. TVJA ने पत्रकारों के लिए गाइडलाइन भी जारी किया है.’

वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने 53 पत्रकारों के संक्रमित होने से चिंता जताते हुए कहा कि मीडिया ने कोरोना संक्रमण की लड़ाई में बहुत योगदान दिया है और पत्रकारों के संक्रमण होने से बहुत परेशान हूं. पेडनेकर ने कहा कि बुधवार और गुरुवार के दिन फील्ड पर काम करने वाले मुम्बई में सभी रिपोर्टर और कैमरामैन का टेस्ट कराया जाएगा

Post navigation

Previous: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट 77 पैसे प्रति लीटर हो गई तेल की कीमत
Next: प्रयागराज में 19 जमाती व यूनिवर्सिटी के प्रफेसर समेत 30 किया गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.