Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रयागराज में 19 जमाती व यूनिवर्सिटी के प्रफेसर समेत 30 किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

प्रयागराज में 19 जमाती व यूनिवर्सिटी के प्रफेसर समेत 30 किया गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
8

उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग के बार-बार कहने के बावजूद कई जमाती अब भी राज्य के विभिन्न जगहों पर छिपे हुए हैं। ऐसे ही जमातियों के छिपे होने की सूचना प्रयागराज पुलिस को लगी। पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी करके 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए 30 लोगों में 19 जमाती हैं और उनमें से 16 जमाती विदेशी हैं। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें एक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का प्रफेसर भी शामिल है।पुलिस ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद कई जमाती प्रयागराज आए थे। कई जमाती थाईलैंड और इंडोनेशिया के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आए और फिर वहां से प्रयागराज आ गए थे। प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश थे कि जो भी जमाती राज्य में हैं वे सामने आ जाएं, लेकिन ये जमाती जिले में छिपे थे।

पुलिस को खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी कि शिवकुटी के रसूलाबाद में रहने वाले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रफेसर शाहिद दिल्ली के मरकज में हुई तबलीगी जमात में शामिल होने गए थे। वहां से आने के बाद वह गुपचुप शहर आ गए लेकिन पुलिस या प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रफेसर शाहिद को पकड़ा। उनके परिवार को क्वारंटाइन किया गया और फिर पड़ताल के बाद अन्य 19 जमातियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 19 जमातियों में से 16 इंडोनेशिया और थाइलैंड के रहने वाले हैं।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में इंडोनेशिया के 7, थाईलैंड के 9, केरल और पश्चिम बंगाल का एक-एक जमाती शामिल है। उन्होंने बताया कि शाहगंज की अब्दुल्ला मस्जिद और करेली की हेरा मस्जिद से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने इन जमातियों को संरक्षण दिया। सभी आरोपियों को क्वारंटाइन किया गया है। वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुम्बई में लगभग 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव से मीडिया संस्थानों में हड़कंप
Next: कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए सरकार ने शॉर्टलिस्ट की 16 कंपनियां

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.