Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए सरकार ने शॉर्टलिस्ट की 16 कंपनियां
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए सरकार ने शॉर्टलिस्ट की 16 कंपनियां

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
9

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले को देखते हुए अब सरकार ने 16 प्रोजेक्ट को शॉर्टलिस्ट कर लिया है. इन प्रोजेक्ट्स के जरिये कोरोना को हराने की तैयारी है. बता दें कि बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल और जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने 16 प्रोजेक्ट का चयन किया है, जो कोरोना वायरस का खात्मा करने के लिए टीके, दवाओं और तकनीक पर काम करेंगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए इन सभी प्रोजेक्ट को कोविड -19 अनुसंधान संस्थान के तहत फंड दिया जाएगा.

कोरोना वायरस की इस जंग में जिन दो प्रमुख वैक्सीन और फार्मास्युटिकल ​कंपनियों का चयन किया गया है, उनमें कैडिला हेल्थकेयर और भारत बायोटेक शामिल हैं. ये दोनों ही कंपनियां कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए टीका बनाएंगी. हालांकि ये दोनों ही कंपनियां अभी वैक्सीन बनाने के प्रीक्लिनिकल स्टेज में हैं. गौरतलब है कि दुनिया में अभी तक केवल तीन ही कंपनियां हैं जिन्होंने अपनी वैक्सीन का परीक्षण इंसानों पर करना शुरू किया है, जबकि 67 कंपनियां अभी भी प्रीक्लिनिकल स्टेज में ही हैं.

बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल ने दूसरी कंपनी भारत बायोटेक को भी वैक्सीन बनाने का काम दिया है. भारत बायोटेक कोरोना वायरस की ताकत खत्म करने के लिए निष्क्रिय रेबीज वायरस का इस्तेमाल करती है. इस तकनीक से कोरोना वायरस कमजोर पड़ने लगता है और मरीज के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. इससे कोरोना जैसे वायरस को हराने में मदद मिलती है. भारत बायोटेक एक और वैक्सीन पर भी काम कर रहा है जिसे नाक के जरिए शरीर के अंदर डाला जाता है और वह पूरे शरीर में फैलकर कोरोना जैसे खतरनाक वायरस का खात्मा कर देता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज में 19 जमाती व यूनिवर्सिटी के प्रफेसर समेत 30 किया गिरफ्तार
Next: गया के तक्षशिला स्कूल मैनेजमेंट ने विद्यालय बंद करने का लिया फैसला

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.