Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना से मुरादाबाद में दो और की मौत जिले में मृतकों की संख्या हुई 5
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कोरोना से मुरादाबाद में दो और की मौत जिले में मृतकों की संख्या हुई 5

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में भर्ती दो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई. सोमवार को गोविंद नगर इलाके की रहने वाली एक महिला और रामपुर के टांडा निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई. इस तरह कोविड-19 संक्रमण से मुरादाबाद में अब तक मरने वालों की संख्या पांच हो गई है.

जानकारी देते हुए मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एससी गर्ग ने बताया कि दोनों ही मृतक बुजुर्ग थे और डायबिटिज व हार्ट की बिमारियों से ग्रसित थे. गोविंदनगर निवासी जिस महिला की मौत हुई है, उन्हें 9 अप्रैल को एडमिट किया गया था. लेकिन सोमवार को अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और मौत हो गई. रामपुर निवासी मृतक भी 70 साल के थे और शुगर सहित अन्य बिमारियों से ग्रसित थे. अब दोनों का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा.

इससे पहले रविवार को ताजपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर निजामुद्दीन की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. आठ दिन पहले ही उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी और वे तभी से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे. 35 साल के निजामुद्दीन की मौत के बाद अब उनके परिवार के पांच लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है. मुरादाबाद के सीएमओ डॉ एमसी गर्ग ने बताया कि डॉ. निजामुद्दीन की हालत गंभीर थी और वे कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे. उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन रविवार रात को उन्होंने टीएमयू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दम तोड़ दिया.

Post navigation

Previous: गया के तक्षशिला स्कूल मैनेजमेंट ने विद्यालय बंद करने का लिया फैसला
Next: TB लैब की मशीनों से यूपी में अब जांच शुरू एक घंटे में ही मिलेंगे नतीजे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.