Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • TB लैब की मशीनों से यूपी में अब जांच शुरू एक घंटे में ही मिलेंगे नतीजे
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

TB लैब की मशीनों से यूपी में अब जांच शुरू एक घंटे में ही मिलेंगे नतीजे

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोनावायरस को हराने के लिए दो अहम रास्ते बताए गए हैं. पहला लॉकडाउन और दूसरा संक्रमित मरीजों की पहचान. ज्यादा से ज्यादा जांच इस बीमारी को हराने में ज्यादा कारगर बतायी गयी है. इस मामले में यूपी को बड़ी सफलता मिली है. उत्तर प्रदेश में अब पहले के मुकाबले कोरोना की ज्यादा जांच सोमवार से शुरू हो गयी हैं. अच्छी बात यह है कि पहले से हो रही जांचों के मुकाबले अब जो जांच शुरू हुई है इसमें नतीजे तेजी से मिलेंगे. पहले से जो जांचें होती आ रही हैं उसके अतिरिक्त ये जांचें शुरू हुई हैं.

इन मशीनों से महज 1 घंटे में ही रिजल्ट आ जाता है. हालांकि ये मशीन एक बार में चार ही सैंपल की जांच कर सकती है. इस तरह 8 घंटे की एक शिफ्ट में 32 लोगों की जांच अलग से होगी. बाकी मशीनों से होने वाली जांच के रिजल्ट के लिए कई घंटे का इंतज़ार करना पड़ता है. यूपी में कई जगहों पर इस तरह की कई ऐसी भी मशीनें हैं जिनसे एक बार मे 8 या फिर 16 सैंपल की जांच की जा सकती है. इन मशीनों को CBNAAT कहते हैं. इनसे अभी तक TB की जांच की जाती रही है. लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में मिक्रोबियोलॉजिस्ट डॉ अमिता जैन ने बताया कि जितनी कार्ट्रिज मिली है उससे जांचें की जा रही हैं. कैट्रीज ज्यादा मिलेगी तो जांचें भी ज्यादा कर पाएंगे.

आगरा, लखनऊ, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ के मेडिकल कॉलेजों में अब TB की मशीन से भी जांच शुरू कर दी गयी है. ये उन जांचों से अलग है जो अब तक यहां होती रही है. यानी अब पहले से ज्यादा लोगों की जांच हो सकेगी. बता दें कि आगरा और लखनऊ के लिए तो ये प्रक्रिया किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इन दोनों जिलों में कोरोना संक्रमितों की बड़ी संख्या हर रोज सामने आ रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना से मुरादाबाद में दो और की मौत जिले में मृतकों की संख्या हुई 5
Next: CM योगी बोले कोरोना के 10 मामले वाले जिलों में जारी रहेगा लॉकडाउन

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.