Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश: सीतापुर जिले में शराब पीने से किया मना तो विवाहिता को जहर ही पिला दिया
  • क्राइम
  • राज्य

उत्तर प्रदेश: सीतापुर जिले में शराब पीने से किया मना तो विवाहिता को जहर ही पिला दिया

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
th

गंभीर हालत में मायके पक्ष ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार दोपहर कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज में हुई घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।  हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने विवाहिता के साथ आए उसके भाई मोनू राठौर को लखनऊ ले जानी की सलाह दी गई।

शहर के ही रहने वाले सदर बाजार निवासी भाई मोनू राठौर का कहना है कि चार साल पहले बहन प्रीति का विवाह हुआ था। शुरू में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में रिश्तों में कड़वाहट आती चली गई। शहर कोतवाल का कहना है कि पीड़िता, ससुराल पक्ष पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा रही है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। बताते हैं कि कोतवाली नगर क्षेत्र की मोहल्ला मुंशीगंज वासी 25 वर्षीय प्रीति राठौर को शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया।

विवाहिता प्रीति राठौर ने अपने ही ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पति को शराब पीने की आदत है। इसको लेकर आए दिन झगड़ा होता रहा है। कई बार उसे मारा पीटा भी गया। आरोप है कि घटना के समय उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन जहर पिलाया गया। किसी तरह उसने अपने भाई को फोन किया, तब कही जाकर प्रीति जिला अस्पताल पहुंच सकी।

शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता की हालत गंभीर है। दिए गए बयानों में प्रीति राठौर का आरोप है कि उसे जबरन जहर पिलाया गया है। फिलहाल कुल आरोपों की जांच हो रही है। निष्कर्ष और तहरीर मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ: पारा छेत्र में अवैध डेयरी हटाने पर बवाल
Next: मोहनलालगंज थाना प्रभारी जीडी शुक्ला ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाकर बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर लोगों को जागरूक किया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.