Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पालघर में मॉब लिंचिंग की बॉलीवुड ने की निंदा कहा आरोपी को न बख्शे
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

पालघर में मॉब लिंचिंग की बॉलीवुड ने की निंदा कहा आरोपी को न बख्शे

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के पालघर में तीन लोगों की भीड़ के द्वारा की गई हत्या की बॉलीवुड हस्तियों ने निंदा की है. नासिक से सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके ड्राइवर पर 16 अप्रैल को पालघर में 200 लोगों की भीड़ द्वारा हमला किया गया था, जिन्हें अफवाहों से उकसाया गया था कि तीनों लोग लुटेरे या अपहर्ता थे. भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया और दो पुलिस वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया मॉबलिंचिंग की निंदा करने के लिए बॉलीवुड स्टारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया. अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, पालघर में 3 लोगों की जान लेने वाली हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं.

मॉब कानून का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है.अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, टीवी पर बुजुर्ग साधु को पीटते हुए देखे जाने के दृश्य, बहुत परेशान करने वाला है. केवल संदेह के आधार पर, उन्हें निर्दयता से पीट-पीट कर मार डाला गया. पुलिस क्या कर रही थी. वे बस चले गए.

कवि-गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, जो लोग दो साधुओ और उनके चालक की हत्या के जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाना चाहिए. सभ्य समाज में बर्बर और जघन्य अपराध के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, तीन साधुओं का पालघर में मॉबलिंचिंग का वीडियो सामने आया है. अंत तक वीडियो नहीं देखा जा सकता.

ये क्या हो रहा है, ये क्यूं हो रहा है, मानव इतिहास के सबसे जघन्य अपराधों में से एक है फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा, बहुत ही डरावना. फिल्म निर्माता रीमा कागती ने ट्वीट किया, पालघर में हुई घटना की निंदा करती हूं. इस क्रूर, बर्बर हमले के लिए सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, हे भगवान. ऐसी दुखद खबर सुन कर मन विचलित हो गया. ईश्वर इस तरह के लोगों को सद्बुद्धि दे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रिलीज हुआ टीजर
Next: फोर मोर शॉट्स प्लीज की सयानी गुप्ता ने किये कई बड़े खुलासे

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.