Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार 652 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार 652 की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भारत में अब तक कुल 20471 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. एक्टिव पेशंट 15859 हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 3959 डिस्चार्ज हो चुके है. वहीं अब तक संक्रमण से 652 की मौत हुई है. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत के 49 और संक्रमण के 1486 नये मामले सामने आये हैं देश में कोविड-19 के 15,859 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, 3,959 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया. मंत्रालय का दावा है कि अब तक संक्रमित हुये मरीजों में 19 प्रतिशत से अधिक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गये हैं. संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं.

पिछले 24 घंटों में कुल 49 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 18 की गुजरात में, चार की मध्य प्रदेश में, तीन की पश्चिम बंगाल में, दो की आंध्र प्रदेश में तथा तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. संक्रमण के कारण देश में कुल 652 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 95 लोगों की मौत गुजरात में, 80 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 24 की मौत आंध्र प्रदेश में , 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और उत्तर प्रदेश में 21 लोगों की मौत हुई है वहीं, तमिलनाडु में 18, कर्नाटक में17, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, जम्मू कश्मीर में पांच, केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,221 मामले महाराष्ट्र में, 2,272 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1,801 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,592 मामले मध्य प्रदेश में हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: WHO के प्रमुख ने कोरोना वायरस को लेकर दी बड़ी चेतावनी
Next: 27 अप्रैल को राज्यों के सीएम के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे मोदी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.