Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 27 अप्रैल को राज्यों के सीएम के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

27 अप्रैल को राज्यों के सीएम के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे मोदी

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (3)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन की स्थिति पर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से फीडबैक भी लेंगे केंद्र सरकार राज्यों से मिले फीडबैक के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार करेगी. 14 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद ही केंद्र सरकार ने 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था. इससे पहले पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी. इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सहमति दी थी.

राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की पहली बैठक 2 अप्रैल को हुई थी. प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की थी. इस दौरान कोरोना वायरस के संकट, लॉकडाउन और मौजूदा हालात पर बात की गई थी. अब ये तीसरी बार होगा जब पीएम मोदी कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मसले पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगेबता दें कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब तक देश में कोरोना के कुल 20 हजार 471 मरीज हैं. मौत का आंकड़ा 652 हो गया है.

पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है. कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी एक्शन में हैं. वह अपने मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हैं और हालात की जानकारी लेते हैंस्वास्थ्यकर्मियों पर बीते दिनों हुए हमले को लेकर भी पीएम मोदी ने कड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक अध्यादेश पास किया गया है, जिसके बाद अब स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार 652 की मौत
Next: इमरान ने कोरोना पर डोनाल्ड ट्रंप से की बात आर्थिक मदद की अपील

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.