Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इमरान ने कोरोना पर डोनाल्ड ट्रंप से की बात आर्थिक मदद की अपील
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

इमरान ने कोरोना पर डोनाल्ड ट्रंप से की बात आर्थिक मदद की अपील

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images

कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में सबसे ज्यादा असर दिखा रहा है, तो वहीं पाकिस्तान में भी इसकी चपेट में दस हजार से अधिक लोग आ गए हैं. खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को भी कोरोना वायरस का टेस्ट करवाना पड़ा, हालांकि वह नेगेटिव आए हैं. इस बीच इमरान खान ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है और कोरोना के मसले पर चर्चा की है कोरोना का कहर आने के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई ये पहली बातचीत है, जिसमें दोनों ने साथ मिलकर कोरोना को हराने की बात की.व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कोरोना के मसले पर बात की, इसके साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा और द्विपक्षीय मामलों को लेकर भी चर्चा हुई.

बता दें कि पाकिस्तान में अबतक कोरोना वायरस के कुल केस 10 हजार के पार चले गए हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार है.दूसरी ओर इमरान खान की ओर से कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तान में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी. उन्होंने जिक्र किया कि सरकार की ओर से 8 बिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान किया गया है. इमरान खान ने यहां कहा कि इस वक्त एक ग्लोबल डेब्ट रिलीफ फंड बनना चाहिए, ताकि पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों को कर्ज मिल सके.बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान में एक फाउंडेशन के प्रमुख से आर्थिक मदद का चेक लेते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी कोरोना के फेर में आ गए थे. क्योंकि चेक देने वाला व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित निकला, बाद में इमरान को अपना टेस्ट करवाना पड़ा. हालांकि, बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान नेगेटिव आए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 27 अप्रैल को राज्यों के सीएम के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे मोदी
Next: 15वें वित्त आयोग की बैठक आज कई महत्वपूर्ण मसलों पर होगी चर्चा

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.