Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संकट का असर अब दिखा तीनों सेनाओं पर डील रोकने के आदेश। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कोरोना संकट का असर अब दिखा तीनों सेनाओं पर डील रोकने के आदेश। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

कोरोना संकट और लॉकडाउन का असर अब रक्षा सौदों पर भी पड़ा है. रक्षा मंत्रालय की ओर से तीन सेनाओं से अपने आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे रक्षा सौदों को फिलहाल रोकने के लिए कहा गया है. मंत्रालय का कहना है कि कोविड-19 की वजह से बजट में कटौती को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि सेना, नौसेना और वायु सेना से कहा है कि जब तक देश में कोविड-19 की स्थिति बनी रहती है, तब तक वे अपनी पूंजी अधिग्रहण प्रक्रियाओं को रोक दें. तीन सेनाओं से सभी रक्षा सौदों पर रोक लगाने के लिए कहा गया है, जो विभिन्न चरणों में हैं.

तीन सेनाएं अपने आधुनिकीकरण के लिए कई रक्षा सौदों को कर रही हैं, जो कि विभिन्न चरणों में हैं. भारतीय वायु सेना फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान और रूस से एस -400 वायु रक्षा हथियार प्रणाली के लिए भुगतान करने की प्रक्रिया में है. जबकि, सेना भी अमेरिका और रूस सहित विभिन्न देशों से टैंक, आर्टिलरी गन और असॉल्ट राइफल भी ले रही है.वहीं, नौसेना ने हाल ही में अमेरिका से 24 मल्टीरोल हेलिकॉप्टरों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

अब सभी रक्षा डील को रोक दिया गया है. इसका मतलब यह नहीं है कि डील को कैंसिल कर दिया गया है, बल्कि डील के आगे की प्रक्रिया को रोका गया है. स्थिति सामान्य होने के बाद डील को आगे बढ़ाया जा सकता है.कोरोना संकट के कारण ही केंद्र सरकार ने सभी सांसदों की सैलरी को 30 फीसदी कम कर दिया था. इसके साथ ही सांसद निधि को दो साल तक के लिए रोक दिया गया है. केंद्र के साथ ही कई राज्य सरकारों ने भी आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए कई सख्त फैसले लिए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी ने दिया बड़ा बयान कहा भाजपा फैला रही नफरत के वायरस। …..
Next: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने साद पर कसा शिकंजा। …..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 22 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.