Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने साद पर कसा शिकंजा। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने साद पर कसा शिकंजा। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

निजामुद्दीन मरकज मामले में मौलाना साद के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है. तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के शामली स्थित कंधालवी फार्म हाउस पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा है. क्राइम ब्रांच की टीम ने कोरोना वायरस के खतरे के खतरे को देखते हुए पर्सनल प्रोटेक्शन किट पहनी हुई है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौलाना साद का इस फार्म हाउस पर काफी आना जाना होता था. इसके साथ ही जमात के जुड़े लोग भी यहां आते थे. बता दें कि तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के बाद से मौलना साद का कोई अता पता नहीं. मौलाना समय समय पर अपने समर्थकों लिए ऑडियो टेप जारी करते हैं. इस टेप के जरिए वो अपने समर्थकों संदेश देते हैं इससे पहले क्राइम ब्रांच ने निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात मुख्यालय में मौलाना साद के कमरे की तलाशी ली थी. पुलिस को मरकज में आने वाले फंड और लेन-देन के दस्तावेजों तलाश भी कर रही है. अपराध शाखा ने मौलाना साद के बेटों से आरंभिक पूछताछ की थी

दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद और उसके सहयोगियों को सरकारी अस्पताल में कोरोना का टेस्ट कराने को कहा था. इस सरकारी रिपोर्ट को क्राइम ब्रांच को दिखाने को कहा है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद की वकीलों की इस दलील को मानने से इंकार कर दिया है कि मौलाना साद अपराध शाखा की जांच में शामिल हो गया है.

मौलाना साद के वकीलों ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से संपर्क किया था. वकीलों ने मौलाना साद का एक पत्र देने के बाद कहा कि दिल्ली पुलिस यह नहीं कह सकती कि मौलाना साद क्राइम ब्रांच की जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं. वकीलों की ओर से दलील दी गई कि मौलाना ने दो बार क्राइम ब्रांच के पत्र का जवाब दिया है. इस पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने साद के वकीलों से ऐतराज जताया और कहा कि साद अभी तक खुद चल कर अपराध शाखा के ऑफिस में नहीं आए हैं और ना ही किसी पुलिस अधिकारी के सामने पेश हुए हैं. ऐसे में वह कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने दिल्ली पुलिस की जांच ज्वाइन कर ली है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट का असर अब दिखा तीनों सेनाओं पर डील रोकने के आदेश। …..
Next: अभिनेता वैल किल्मर ने एंजेलिना जोली को लेकर किया खुलासा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.