Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के मनियारी थाना के बलरा इस्माइल में घरेलू विवाद में बेटा व बहू ने मां की गला दबाकर हत्या कर दिया
  • राज्य

बिहार के मनियारी थाना के बलरा इस्माइल में घरेलू विवाद में बेटा व बहू ने मां की गला दबाकर हत्या कर दिया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
th

पुत्र विकास कुमार व बहू सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के मामा वैशाली जिला के गोरौल निवासी धीरेन्द्र कुमार सिंह ने हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। इसमें मृतका के पुत्र व बहू को नामजद किया गया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका स्व. विनोद सिंह की पत्नी आशा देवी (50) थी। रविवार सुबह हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मनियारी पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं पुत्र विकास कुमार व बहू सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित के मामा वैशाली जिला के गोरौल निवासी धीरेन्द्र कुमार सिंह ने हत्या की F.I.R दर्ज करायी है। इसमें मृतका के पुत्र व बहू को नामजद किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को दिन से ही मां के साथ बेटा व बहू का विवाद चल रहा था। रात में मारपीट भी हुई। आरोप है कि इसी बीच बहू व बेटे ने मिलकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घर में सास बहु व पुत्र के अलावा कोई नहीं था। रविवार की सुबह घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी पुलिस व मृतका के भाई को दी गई। पुलिस के प्रारंभिक पूछताछ में पुत्र विकास ने बताया कि वह शहर के एक दुकान में काम करता है।

उसे एक वर्ष की बेटी है। पत्नी गर्भवती भी है। मां साथ उसकी पत्नी का झगड़ा रहता था। शनिवार की रात भी विवाद हो रहा था। मौत कैसे हुई उसे पता नहीं। पुलिस मौत का कारण जानने का काफी प्रयास की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतका को तीन पुत्र है। दो पुत्र बाहर रहते हैं। महिला बड़े बेटे व बहू के साथ गांव में रहती थी। हत्या के कारण को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा थी। लेकिन आरोपित ने इस सबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बताया। मनियारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हत्या की धाराओं में बेटे व बहू पर F.I.R दर्ज की गई है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला के साथ उसकी एक वर्ष की पुत्री भी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार अवधेशचंद्र श्रीवास्तव आत्महत्या कांड में दो इंजीनियर गए जेल
Next: आज मोहनलालगंज के जबरौली गावँ में आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में जाते समय भाजपा के पूर्व प्रदेशमंत्री वर्तमान में यू.पी.सी.एल.डी.एफ के सभापति (राज्यमंत्री )

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.