Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बहराइच में पुलिस टीम पर हुआ जानलेवा हमला
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बहराइच में पुलिस टीम पर हुआ जानलेवा हमला

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (4)

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. इसी क्रम में शनिवार शाम लॉकडाउन के दौरान खुले में बिक रहे मांस की दुकान को पुलिस ने जब बंद कराने की कोशिश की तो दुकानदार ने अपने पूरे परिवार के साथ दारोगा पर हमला कर दिया और पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अब्दुल कलाम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि इस घटना में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अन्य 5 आरोपियों की तलाश जारी है.

बता दें कि बहराइच में लगातार दूसरे दिन भी सार्वजनिक रूप से पुलिस पर हमला करने की वारदात सामने आई है. मामला जिले के थाना राम गांव अंतर्गत पुलिस चौकी गम्भीरवा के भगवानपुर माफी का है. जहां पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा गौरव सिंह अपने सहयोगी पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ भगवानपुर माफी गांव में कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति को क्वारनटीन कराने के लिए गए थे.

तभी उन्हें उस व्यक्ति के घर के पीछे लोगों की भीड़ देखी जहां खुले में भीड़ इकट्ठा कर मांस बेचा जा रहा था. दरोगा गौरव सिंह ने अपने सहयोगी कांस्टेबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर उसका वीडियो भी बनाया. इससे नाराज होकर दुकानदार अब्दुल कलाम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और दारोगा का सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. इस दौरान दारोगा और कांस्टेबल चोटिल हो गए. फिलहाल पुलिस अन्य 5 आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या भारत में 20 मई तक खत्म हो जायेगा कोरोना ?….
Next: वाराणसी में एक ही चौकी के 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.