Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वाराणसी में एक ही चौकी के 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

वाराणसी में एक ही चौकी के 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (6)

पूरी दुनिया में डर और दहशत का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस का शिकार अब पुलिसकर्मी भी होने लगे है. वाराणसी में शनिवार को आई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची ने हड़कंप मचा दिया है. शहर में कुल आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से सात पुलिसकर्मी हैं. सातों पुलिस वाले एक ही चौकी पर तैनात थे. कुछ दिनों पहले ही कोरोना के लक्षण की शिकायत मिलने पर 14 पुलिस वालों को एक गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया था. इन 14 पुलिसवालों में से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. यह चौकी सिगरा थाने के इलाके में आती है. वहीं सात पुलिसकर्मियों में एक दरोगा 3 हेड कांस्टेबल और 3 कांस्टेबल शामिल है.

जिलाधिकारी ने बताया कि ये सभी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं. इनमे से चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक में सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए थे. उसके बाद चौकी के कुछ और पुलिसकर्मियों को भी खांसी और बुखार हो गया. ये सभी एक साथ चौकी के ही बैरक में रहते थे. इन्हें पं. दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है. बाकी बचे पुलिस कर्मी भी अभी कुछ दिन अलग भवन में क्वारंटाइन रहेंगे.

उत्तर प्रदेश में 7 जिले कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं. इन जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, प्रशासन ने वायरस को रोकने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है. इसके बावजूद भी इन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यूपी के जो सात जिले सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, उनके नाम क्रमश: आगरा, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद और सहारनपुर है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहराइच में पुलिस टीम पर हुआ जानलेवा हमला
Next: दिल्ली में अचानक से मौसम ने लेली अंगड़ाई बदला अपना मिजाज। ….

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.