Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली बड़ी खबर। .. रमजान के दौरान लॉकडाउन का पालन कर रहे लोग
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली बड़ी खबर। .. रमजान के दौरान लॉकडाउन का पालन कर रहे लोग

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
jama11_1587743801

25 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो गया है. रमजान के दिनों में जामा मस्जिद का इलाका सबसे ज्यादा चहल-पहल वाला रहता था. हर वक्त हजारों लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखता था. खाने-पीने की दुकानें खुली रहती थीं और दूर-दूर से लोग माहे रमजान की रौनक देखने के लिए जामा मस्जिद पहुंचते थे. वहीं कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन की स्थिति में लोगों ने अपने घरों में ही इफ्तार किया और नमाज भी घर पर ही अदा की जामा मस्जिद और आसपास की घनी आबादी वाले इलाके में प्रशासन की तरफ से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सुबह-शाम में तीन-तीन घंटे की छूट दी जा रही है. पहले रोजे के दिन शाम तीन बजे से छह बजे तक छूट के दौरान लोगों ने अपने घरों से बाहर आकर जरूरत का सामान लिया.

छूट का टाइम खत्म होते ही छह बजे प्रशासन की तरफ से लोगों से अपील की गई कि छूट का वक्त खत्म होते ही लोग घरों में वापस चले जाएं. इलाके में प्रशासन और लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना हुआ है. छह बजते ही पूरे इलाके में लोग घरों में चले गए. पहले रोजे के दिन जामा मस्जिद और आसपास की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा रमजान में इबादत के लिए बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद में पहुंचते थे. लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन करते हुए लोग घर में ही इबादत कर रहे हैं. रोजेदारों के लिए इस बार भी 14 घंटे से ज्यादा का रोजा होगा. 24 अप्रैल की शाम को रमजान का चांद दिखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को ट्वीट कर रमजान की मुबारकबाद दी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस संकट पर जनरल बिपिन रावत ने कहा अनुशासन बनाए रखिये। …
Next: कोरोना वायरस के कानपुर में 13 नए मामले आए सामने

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.