Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस के कानपुर में 13 नए मामले आए सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना वायरस के कानपुर में 13 नए मामले आए सामने

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है. शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में एक साथ 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं. इनमें एक पत्रकार भी शामिल है. जबकि सात पुलिसकर्मी अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं. शनिवार को जिले में कुल 21 नए मामले सामने आए. इसी के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 165 हो गई है. इनमें 155 एक्टिव केस हैं. साथ लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है.

सीएमओ डॉ अशोक शुक्ला ने बताया कि शनिवार को 21 नए मामलों में 12 नए संक्रमित कुली बाजार, पांच अनवरगंज, दो रोशननगर तथा एक-एक मसवानपुर और तलाकमहल क्षेत्र के हैं. इनमें अनवरगंज थाने के दो और अनवरगंज क्षेत्रधिकारी कार्यालय का एक पुलिसकर्मी शामिल है. इससे पहले भी अनवरगंज थाने व अभियोजन शाखा के एक-एक सिपाही में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज व लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से आई कुल 284 लोगों की रिपोर्ट में 264 निगेटिव रहे.

उधर रेल बाजार निवासी एक महिला व उसके पति के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. दरअसल जमातियों के संपर्क में आई महिला की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी. इसके बाद जब पुलिस उसे इलाज के लिए लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं इली. पता चला कि संक्रमण की पुष्टि से पहले ही वह पति से झगड़कर मायके चली गई थी. जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को घर में  क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली बड़ी खबर। .. रमजान के दौरान लॉकडाउन का पालन कर रहे लोग
Next: DA काटने पर भड़की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कही ये बड़ी बात। …..

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.