Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PM मोदी का तीसरी बार देश भर के CM के साथ मंथन आज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

PM मोदी का तीसरी बार देश भर के CM के साथ मंथन आज

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देश भर में लगाए लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है. वहीं, कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को सुबह 10 बजे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे. माना जा रहा पीएम मोदी देश के मौजूदा हालात, लॉकडाउन की अवधि को तीसरी बार बढ़ाने और गृहमंत्रालय के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करने के संबंध में मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे.सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. पीएम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए कंटेनमेंट जोन बनने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री गृह मंत्रालय की 20 अप्रैल के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन के पालन को लेकर भी चर्चा करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में 3 मई के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की जाएगी.

वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में व्यावसायिक गतिविधियों को तीन मई से पहले नहीं शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि तीन मई तक प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है, उसके बाद केंद्र सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है, उस पर निर्भर करेगा कि इसको हम आगे कैसे ले जाते हैं. केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही दिल्ली सरकार आगे की दिशा तय करेगी. हरियणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी आजतक के ई-एजेंडा कार्यक्रम में कहा था कि पूर्ण लॉकडाउन खोल देने से स्थितियां बिगड़ सकती हैं. राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि को धीरे-धीरे व चरणबद्ध तरीके से खोलना होगा. मध्य प्रदेश सरकार ने भी केंद्र सरकार पर फैसला छोड़ रखा है.

Post navigation

Previous: कोरोनावायरस महामारी ने लिया आगरा शहर में भयानक रूप 9 नए केस। …
Next: कश्मीर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.