Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्कूलों की फीस को लेकर योगी सरकार का बड़ा एलान नहीं बढ़ेगी फीस
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

स्कूलों की फीस को लेकर योगी सरकार का बड़ा एलान नहीं बढ़ेगी फीस

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन से जूझ रहे प्रदेश के लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत दी है. कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को सत्र 2020-21 में फीस नहीं बढ़ाने का आदेश दिया है. शासन की तरफ से सोमवार को इस बाबत यूपी के सभी जनपदों के डीएम को आदेश जारी कर दिया गया. इस आदेश में कहा गया है कि यूपी में संचालित सभी बोर्ड के स्कूल शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए शुल्क वृद्धि नहीं करें. साथ ही 2019-20 में जिस फी-स्ट्रक्चर के तहत छात्रों का एडमिशन लिया गया था, नए सत्र में भी उसी आधार पर सबको प्रवेश दिया जाए. प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को कहा गया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए.

प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश में इस बात की भी ताकीद की गई है कि अगर स्कूलों ने बढ़ी हुई फीस अभिभावकों से ले ली है, तो अगले शैक्षणिक सत्र में इसे एडजस्ट करना होगा. सरकार के आदेश में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यदि किसी स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में फीस बढ़ोतरी कर बढ़ी दर से शुल्क ले लिया है, तो आगामी महीनों में यह अतिरिक्त शुल्क समायोजित की जाए. आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यूपी समेत पूरे देश में लॉकडाउन है. ऐसे में राज्य के सभी स्कूल बंद हैं. कुछ स्कूलों में लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जरूर शुरू की गई हैं, लेकिन इसी बीच निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर कई शहरों से शिकायतें आई थीं. इन शिकायतों को देखते हुए ही सरकार ने यह आदेश जारी किया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहे मामले अब कमेटी ने कहा। ….
Next: दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोकने के लिए तमिलनाडु बॉर्डर पर बनाई दीवार

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.